Date Filter

News

क्या जलवायु परिवर्तन ने लगाई जीरा दामों में आग?

हर व्यंजन में डाले जाने वाला जीरा जलवायु संकट के कारण अब रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों में सबसे महंगा मसाला बन चुका है।

जानकारों की मानें तो भारत के सबसे बड़े मसाला उत्पादक राज्य राजस्थान में मौसम के बदलते मिजाज की वजह से जीरा उत्पादन में भारी गिरावट आई है।

बाजार के आंकड़ों से पता चला है कि भारत में जीरा व्यापार के प्रमुख केंद्र उंझा (गुजरात) में पिछले सप्ताह जीरे की कीमत छप्पन हज़ार रूपए प्रति क्विंटल (100 किग्रा) तक पहुंच गई।

किसानों का कहना है कि खराब मौसम की वजह से न केवल उत्पादन घटा है बल्कि उपज भी पिछले वर्ष की तुलना में तीस प्रतिशत घटी है।

जीरा फसल उगाने वाले पश्चिमी राजस्थान के इलाक़ों में असामान्य मौसम परिवर्तन देखा गया है। सर्दी के मौसम की अवधि कम हो रही है और पश्चिमी राजस्थान की सीमा से लगे पाकिस्तान से फ़रवरी महीने की शुरुआत में ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई है जिससे जीरे की फसल में अंकुरण प्रकिया बाधित होने लगी। मौसम में यह परिवर्तन कुछ साल पहले तक नहीं था।

साथ ही किसानों को कीट संक्रमण से जूझना पड़ रहा है और बेमौसम बारिश ने भी राजस्थान और गुजरात के जीरा उत्पादन में कमी लाई है। नतीजतन माँग-आपूर्ति के नियमानुसार जीरे के दामों में आग लगी हुई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us