मॉडर्न स्कूल बारहखंभा ने सातवाँ इन्विटेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट जीता
एक दिवसीय इन्विटेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 के सातवें संस्करण के अंतिम दिन प्रतियोगिता का फाइनल मैच मॉडर्न स्कूल बारहखंभा और द एशियन स्कूल के बीच खेला गया। मॉडर्न स्कूल बारहखंभा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए मॉडर्न स्कूल बारहखंभा ने तन्मय सिंह के शानदार शतक की बदौलत 4 विकेट खोकर 213 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में द एशियन स्कूल की टीम 8 विकेट खोकर 117 रन ही बना पाई। इस तरह मॉडर्न स्कूल बारहखंभा ने 96 रनों से मैच जीत लिया।
इस टूर्नामेंट की मेजबानी सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने की जिसमें मेजबान विद्यालय सहित देश के 12 प्रतिष्ठित विद्यालयों की भागीदारी रही, जहाँ देश के युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने-अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा। भाग लेने वाली टीमों में मॉडर्न स्कूल बारहखंभा, द दून स्कूल, डीपीएसजी इंटरनेशनल, सिटी मोंटेसरी लखनऊ, द एशियन स्कूल, माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, डीपीएसजी पालम विहार, बिशप कॉटन स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, वाई.पी.एस. मोहाली और नैनीताल से खिलाड़ी शामिल हुए।
प्रतियोगिता में मॉडर्न स्कूल के तन्मय सिंह को ‘मेन ऑफ द मैच’, द एशियन स्कूल के मेहुल मलिक को ‘मेन ऑफ द सीरीज’ और `बेस्ट बॉलर`, द एशियन स्कूल के हर्षवर्धन सिंह को ‘बेस्ट बैट्समैन’ तथा मॉडर्न स्कूल के लक्ष्य सिसोदिया को ‘बेस्ट विकेटकीपर’ की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। मॉडर्न स्कूल बारहखंभा को प्रतियोगिता की विजेता टीम का सम्मान तथा ट्रॉफी प्राप्त हुई। द एशियन स्कूल को रनर अप टीम का स्थान प्राप्त हुआ। टूर्नामेंट में अपने सराहनीय और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाली सिटी मोंटेसरी स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हेडमास्टर श्री राशिद शरफुद्दीन ने टूर्नामेंट के समापन के दौरान पुरस्कृत करते हुए दोनों टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खेल तथा जीवन के सह-संबंध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल से प्राप्त अनुभव हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। इन्विटेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 इन प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों के लिए खेल के प्रति अपने कौशल और जुनून को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच रहा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा प्रबंधन के लिए धार्मिक यात्रा प्राधिकरण बनाने पर मंथन
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply