Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड के लिए Green Bonus की मांग मुखर



उत्तराखंड में एक बार फिर ग्रीन बोनस की मांग मुखर होने जा रही है। प्रति वर्ष तीन लाख करोड़ रुपये की पर्यावरणीय सेवाएँ देश को देने के कारण प्रदेश का स्वयं का अवस्थापना विकास बाधित हो रहा है।80 प्रतिशत से बड़े पर्वतीय भू-भाग में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहद लचर हाल में हैं। आजीविका और रहन-सहन की गुणवत्ता में सुधार संभव नहीं हो पा रहा है। ये समस्याएँ राज्य को आर्थिक रूप से बीमार बनाए हुए हैं ही, सीमांत क्षेत्रों से लगातार पलायन ने सामरिक सुरक्षा के लिए संकट बढ़ा दिया है।

भयावह रूप ले रही इस चुनौती को प्रदेश सरकार 16वें वित्त आयोग के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने जा रही है, ताकि राजस्व घाटा अनुदान समेत केंद्र से मिलने वाले अनुदान में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ सके। केंद्र सरकार नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में 16वें वित्त आयोग का गठन कर चुकी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 से अगले पांच वर्षों के लिए प्रदेश को केंद्र से मिलने वाला अनुदान आयोग की संस्तुतियों पर ही निर्भर करेगा।आयोग को 31 अक्टूबर, 2025 तक अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपनी है। 16वें वित्त आयोग के समक्ष ठोस पैरवी के लिए प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव एवं वित्त विशेषज्ञ इंदु कुमार पांडेय को सलाहकार नियुक्त किया है। साथ में एक अन्य विशेषज्ञ संस्था की सेवाएं भी ली जा रही हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us