Date Filter

Uttarakhand

जोगीवाला के पास 78 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखण्ड एसटीएफ ने 78 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए जोगीवाला बैरियर हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति शाहिद मालिक पुत्र असलम मलिक निवासी अलवलावलपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश हाल पता शकुंतला एनक्लेव थाना पटेलनगर को 263 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

शाहिद द्वारा पूछताछ पर बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। पूछताछ में यह भी पता चला कि सहारनपुर से आकर देहरादून में किराए में रहकर देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से आस पास के छात्रों को स्मैक विक्रय करता था। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि पकडी गयी स्मैक की कीमत 78 लाख रूपये है। एसटीएफ ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस वर्ष अब तक एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा 41 नशा तस्करों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से 14 करोड़ 15 लाख 40 हजार रूपये मूल्य की स्मैक, 39 लाख 61 हजार रूपये मूल्य की चरस,10 लाख रूपये मूल्य का गांजा, 15 लाख रूपये मूल्य का डोडा पोस्त, 05 लाख 32 हजार रूपये मूल्य की अफीम एवं करीब 4.50 लाख रूपये मूल्य की एम0डी0 कुल लगभग 15 करोड़ रूपये मूल्य की ड्र्रग्स को बरामद करने में सफलता पायी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us