Date Filter

Uttarakhand

शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात

देहरादून/गदरपुर/रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, अखंड पाठ में शामिल हुए और गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की अमर प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री ने गदरपुर में ₹28.30 करोड़ की आठ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा नवनिर्मित बस स्टेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और राज्य सरकार "विकास भी, विरासत भी" के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को पूरी तरह पारदर्शी बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य केवल मतदाता सूची का शुद्धिकरण है।

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री ने ₹40 लाख की लागत से स्थापित शहीद ऊधम सिंह की नौ फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही पार्किंग और अन्य आधारभूत विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शहीद ऊधम सिंह के परिजनों से वर्चुअल संवाद किया और कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us