सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल: सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस को एक 90 सेकेंड का वीडियो मिला है। पुलिस के अनुसार, यह वीडियो सृष्टि ने कथित तौर पर आत्महत्या से ठीक पहले रिकॉर्ड किया था। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की CBCID जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक वीडियो के शुरुआती करीब 35 सेकेंड तक सृष्टि रोती नजर आती हैं। इसके बाद वह अपनी मां से कहती हैं, "सॉरी मम्मी, अब सहा नहीं जाता।" वीडियो में उन्होंने पिछले करीब छह महीने से मानसिक प्रताड़ना झेलने का दावा किया है। उनका आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष उन्हें कई घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराता था और "मनहूस" व "बदनसीब" कहकर प्रताड़ित करता था।
पुलिस का कहना है कि वीडियो जांच का अहम साक्ष्य है। इसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है और अन्य साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की CBCID से उच्च स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है। विधायक ने बताया कि सृष्टि एक होनहार सरकारी शिक्षिका थीं और कई शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply