देहरादून ज़िलाधिकारी सोनिका ने जनसुनवाई में किया जन समस्याओं का त्वरित समाधान
बहादुरपुर रोड सेलाकुई निवासी पिंकी ने अपनी शिकायत की कि उनके पति की वर्ष 2019 में मृत्यु हो गई थी उनके पति द्वारा होमलोन लिया गया था, जिसमें दुर्घटना बीमा था, बैंक द्वारा मकान को सील लगा दी गई तथा दुर्घटना बीमा राशि का भुगतान नही किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने एलडीएम को कार्यवाही के निर्देश दिए।
वन विभाग झाझरा रेंज में नर्सरी में कार्यरत तीन आउटसोर्स कर्मियों द्वारा वर्ष 2022 से वेतन न मिलने की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित कार्मिकों को नियमानसुार यथाशीघ्र वेतन जारी किया जाए। इसी प्रकार हरबर्टपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला ने बेटे पर सम्पत्ति कब्जाने तथा घर से निकालने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर एवं थानाध्यक्ष थाना विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही तहसील डोईवाला अन्तर्गत भूमि खुर्द्ध-बुर्द्ध करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें 74 शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतों में नगर निगम की भूमि पर कब्जा, सम्पति बटवारा विवाद, आर्थिक सहायता दिलाने, पुलिया निर्माण करवाने, स्कूल में दाखिला दिलाने, जाति प्रमाण पत्र बनवाने, आर्थिक सहायता दिलाने, अवैध खनन, वेतन दिलवाने, आदि शिकायतें प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने भूमि कब्जे, अतिक्रमण, भूमि खुर्दबुर्द्ध करने की शिकायत पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार नगर निगम को अपनी भूमि पर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। साथ सम्पत्ति विवाद के प्रकरणों पर अभिलेखीय जांच सहित मौका मुआयना कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही विभाग अपने स्तर पर भी जनसुनवाई प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी करें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथजी का महात्म्य
Latest Newst
-
देहरादून में अव्यवस्थित रोड कटिंग पर प्रशासन सख्त, सात एजेंसियों के परमिट रद्द
-
Uttarakhand Enters Ranji Trophy Semi-Finals for First Time
-
अंकिता भंडारी केस: देहरादून में महापंचायत, वीआईपी खुलासे की मांग
-
Budget 2026–27 Lays Strong Foundation for Viksit Bharat
-
पौड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी की मौत, दुकान के भीतर मिला शव
-
Uttarakhand to Launch Cooperative-Based Taxi Service
-
हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर का लोकार्पण
-
Uttarakhand Opens 83 Himalayan Peaks for Mountaineering
-
गढ़वाल-कुमाऊँ में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना को मिली रफ्तार
-
मानसा देवी पहाड़ियों में भूस्खलन पर वैज्ञानिकों का फील्ड अध्ययन
-
पाबौ क्षेत्र के विद्यालयों में मानव सेवा समिति का वृक्षारोपण अभियान
-
पाबौ बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट का धरना जारी, बढ़ता जनसमर्थन
-
High-Level Meeting on Uttarakhand Investors Summit MoUs
-
देहरादून: एचआरटीसी बस हादसा, खाई में गिरने से 3 की मौत, कई घायल
-
Uttarakhand Gets ₹4,769 Crore in Railway Budget
-
देहरादून में 5 दिन में 3 हत्याएं, कानून व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग
-
Budget 2026: उत्तराखंड में सड़क-रेल-हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
-
शीतकालीन यात्रा से बदली पहाड़ों की तस्वीर, तीर्थ और पर्यटन को मिला संबल
-
राइका जगतेश्वर पाबो के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान
-
उत्तराखंड में BLO आउटरीच अभियान: 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Leave A Reply