देहरादून-किशोरी गैंग रेप एवं रूद्रपुर-नर्स दुष्कर्म, हत्या मामलों की CBI जांच हो : कांग्रेस
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हाजी याकूब सिद्धिकी ने ISBT देहरादून में किशोरी से हुए गैंगरेप एवं रूद्रपुर में नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की जांच CBI जांच करवाने जाने की मांग की है।
कांग्रेस महामंत्री हाजी याकूब सिद्धिकी द्वारा उक्त दोनों मामलों को लेकर आज देहरादून में मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड से मुलाकात कर दोनों मामलों की सीबीआई जांच की मांग की है। याकूब सिद्धिकी ने कहा कि दोनों घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश में विभिन्न समाजिक एवं राजनैतिक संगठनों द्वारा आये दिन विरोध प्रदर्शन कर दोनों जघन्य अपराध की घटनाओं की जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चूंकि दोनों प्रकरणों में यह संदेह उत्पन्न हो रहा है कि पुलिस प्रशासन दोनों घटनाओं में लीपा-पोती करने का अहम रोल अदा कर रहा है जिसकी वजह से दोनों परिवारों को न्याय मिलना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस द्वारा मात्र मामलों की जांच के लिए SIT गठित करके एवं आज प्रकाशित समाचार पत्र में किशोरी से ISBT में गैंगरेप की घटना में मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराते समय पहले भी किये गये दुराचार से घटना को जोड़ते हुए घुमाया जाने की शंका उत्पन्न हो रही है। लिहाजा दोनों घटनाओं की सीबीआई जांच होना जनहित में नितान्त आवश्यक है।
कांग्रेस महामंत्री हाजी याकूब सिद्धिकी ने दोनों अधिकारियों से अनुरोध किया है कि जनहित में उक्त दोनों घटनाओं की जांच सीबीआई से करवाई जाय ताकि दोनों पीडित परिवारों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाजिक संगठन एवं राजनैतिक संगठन भी इस बात की पुरजोर अपील कर रहे है ताकि महिला उत्पीड़न की इन जघन्य घटनाओं में दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
विधानसभा सत्र में हुई सकारात्मक चर्चा राज्य हित में: मुख्यमंत्री धामी
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply