Date Filter

Uttarakhand

रेलवे स्टेशन पर हंगामे के बाद तनाव, हिंदूवादी नेता हिरासत में

रेलवे स्टेशन पर हंगामे के बाद तनाव, हिंदूवादी नेता हिरासत में

देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को हुए विवाद के बाद शुक्रवार को भी तनाव बरकरार रहा। पुलिस द्वारा हिंदूवादी संगठन के नेता को हिरासत में लेने के बाद माहौल और गर्म हो गया। इस घटना के विरोध में पलटन बाजार पूरी तरह बंद कर दिया गया और व्यापारियों ने घंटाघर पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

गुरुवार को रेलवे स्टेशन के बाहर हुई झड़प और तोड़फोड़ के मामले में कोतवाली में विकास वर्मा सहित 30-35 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक समुदाय की किशोरी अपने दूसरे समुदाय के प्रेमी से मिलने के लिए देहरादून पहुंची। यह बात फैलने पर दोनों समुदायों के लोग स्टेशन पर इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

दोनों पक्षों में टकराव के दौरान एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस और आम लोगों की कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और कई अन्य को मामूली चोटें आईं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

घटना के बाद से रेलवे स्टेशन और उसके आसपास तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने लड़की को जीआरपी (Government Railway Police) और लड़के को आरपीएफ (Railway Protection Force) की सुरक्षा में रखा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। एसएसपी अजय कुमार ने भी देर रात रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

फिलहाल, दोनों समुदायों के बीच विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us