उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है। यह फैसला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश के बाद लिया गया है। इसका उद्देश्य डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है।
डॉ. रावत ने बताया कि लंबे समय से यह शिकायतें मिल रही थीं कि कई स्वास्थ्य कर्मी बिना पूर्व सूचना या अवकाश लिए ड्यूटी से गायब रहते हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। इस लापरवाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिला चिकित्सालयों, उप जिला अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में जल्द से जल्द बायोमेट्रिक हाजिरी मशीनें लगाई जाएं। यदि कोई भी कर्मचारी या चिकित्सक बिना छुट्टी के अनुपस्थित पाया गया तो उसके वेतन में कटौती के साथ-साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
इसके अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों को अस्पतालों में औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सेवा में कोई कोताही नहीं चलेगी और अस्पतालों की व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए यह कदम जरूरी है।
डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करना उसी दिशा में एक ठोस कदम है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
President Murmu Unveils Rashtrapati Niketan in Dehradun
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply