Date Filter

Uttarakhand

पहाड़ों में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों को मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन भत्ता: स्वास्थ्य सचिव



स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि चिकित्सक हमारे स्वास्थ्य तंत्र का अहम हिस्सा हैं, और राज्य सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर है। पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों को 50 प्रतिशत प्रोत्साहन भत्ता देने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की न्यायोचित मांगों के समाधान के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

देहरादून स्थित सचिवालय में डॉ. राजेश कुमार और प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में संघ ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को विस्तार से रखा, जिनमें से आठ मांगों पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। दो मांगों को तुरंत मान लिया गया है, जबकि एक अन्य मांग पर जल्द निर्णय की उम्मीद है। संघ ने वार्ता के सकारात्मक परिणामों के लिए स्वास्थ्य सचिव का आभार व्यक्त किया है।

बैठक के बाद डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि सरकार डॉक्टरों की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। डीपीसी और एसडीएसीपी के आदेश जल्द जारी होंगे। साथ ही, अधिसंख्य दंत चिकित्सकों के रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजन पर भी सहमति बन गई है। उन्होंने प्रदेश के सभी चिकित्सकों से अपील की कि वे पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ कार्य करते रहें, उनकी मांगों का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि डीपीसी और एसडीएसीपी के आदेश जल्द जारी किए जाते हैं, तो 4 अक्टूबर से प्रस्तावित हड़ताल पर पुनः विचार किया जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Stay Connected With Us

Subscribe Us