Date Filter

Uttarakhand

नाबालिग छात्रा का अपहरण, जबरन निकाह फिर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार



नगर कोतवाली क्षेत्र में 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नही आरोपी की मां ने अपने बेटे का निकाह भी पीड़िता के साथ जबरदस्ती कराया है। इस दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई। आरोपियों की हरकतों के परेशान होकर पीड़िता ने सुसाइड का प्रयास किया, जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद से ही आरोपी फरार है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वो 11वीं क्लास में पढ़ती है। वो इसी साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा की टॉपर रही। आरोपी सुहेल कुरैशी उर्फ नदीम कुरैशी से उसकी पहले से जान पहचान है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी सुहेल कुरैशी उस पर बार-बार शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन उसे अपना भविष्य बनाना था। इसीलिए उसने शादी के लिए मना कर दिया, तो सुहेल कुरैशी धमकी देकर पीड़िता पर शादी का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि आरोपी ने कई बार पीड़िता के पिता को भी धमकी दी है।

पीड़िता के अनुसार चार अगस्त को वह स्कूल से घर आ रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़ित को स्कूल के बाहर से ही कार में उठाकर अपने घर ले गया और घर में आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके बाद 06 अगस्त को आरोपी की मां गुलशन जहां ने एक मौलाना को बुलाया और रुपए देकर जबरदस्ती दोनों की शादी करवा दी। शादी के एक महीने के बाद से ही आरोपी और उसकी मां ने दहेज लाने के लिए पिटाई शुरू कर दी और इसी दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई।

आरोप है कि 13 अक्टूबर को आरोपी और उसकी मां ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की है। आखिर में पीड़िता ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को यह कहकर अस्पताल में भर्ती कराया कि उसके पेट में दर्द है और भर्ती कराने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह अपनी मां से संपर्क किया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचने के बाद पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद 24 अक्टूबर को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नदीम कुरैशी और उसकी मां गुलशन जहां निवासी सिंघल मंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Stay Connected With Us

Subscribe Us