सारकोट में विकास कार्यों की सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने की बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के ऐतिहासिक सारकोट गांव का दौरा किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शहीद वासुदेव सिंह के परिजनों से मुलाकात की और कोट भैरव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सारकोट को आदर्श ग्राम बनाने, कोट भैरव मंदिर के सौंदर्यीकरण, और भराड़ीसैंण-सारकोट सड़क का नाम शहीद वासुदेव सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंगल दल को सांस्कृतिक और अन्य सामग्रियों के लिए एक लाख रुपये की धनराशि भी प्रदान की।
विकास कार्यों की घोषणाएं:
सड़क डामरीकरण: भराड़ीसैंण-सारकोट सड़क का डामरीकरण होगा।
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा: महिला मंगल दलों और स्वयं सहायता समूहों को पैकेजिंग मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
रेल और हवाई सेवाएं: कर्णप्रयाग से रेल सेवा और चौखुटिया में हवाई पट्टी निर्माण की दिशा में काम तेज किया जाएगा।
भू कानून लागू करने का वादा: राज्य में भू कानून जल्द लागू होगा, जिससे राज्यवासियों के अधिकारों की रक्षा होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पलायन रोकने और गांवों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने और सरकारी सेवाओं में पारदर्शी भर्ती के लिए कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके चलते 18,500 युवाओं को रोजगार मिला है।
झुमैलो नृत्य में शामिल हुए मुख्यमंत्री
कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय महिलाओं ने झुमैलो नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने भी इस नृत्य में भाग लेकर ग्रामीण संस्कृति का सम्मान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम का पुनर्विकास किया जा रहा है, जो जल्द ही दिव्य और भव्य रूप में नजर आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply