Date Filter

Uttarakhand

दो महिला तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार


एसटीएफ ने पचास लाख रूपये की स्मैक के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

उत्तराखण्ड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक महिला प्रीति पत्नी दिनेश हाल पता दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी को 158 ग्राम स्मैक लाते हुए प्रसार भारती दूरदर्शन भवन के सामने से गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह दीप नगर में रहती है एवं बरामद ड्रग्स को बिलासपुर,रामपुर, उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाई है।

गिरफ्तार की गई महिला प्रीति सूरी के द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह दीप नगर में जिस मकान में परिवार के साथ किराए पर रहती है उसकी मकान मालकिन अनीता पत्नी जगदीश निवासी दीप नगर, नेहरू कॉलोनी स्थानीय स्तर पर स्मैक बेचने का काम करती है। वह उसको स्मैक लेने के लिए विलासपुर,रामपुर आदि जगहों पर भेजती रहती है, इसके बदले में अनीता घर का किराया नहीं लेती है।

एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा मौके पर गिरफ्तार महिला प्रीति सुरी से पूछताछ हेतु एनसीबी की टीम को बुलाकर संयुक्त रूप से महिला तस्कर प्रीति सूरी की के बताए गए पते अनीता पत्नी जगदीश निवासी निकट टेंट हाउस दीपनगर, थाना नेहरू कॉलोनी के घर पर तलाशी ली गई तो उसके घर पर 4 लाख 57 हजार नगद बरामद हुए। बरामद रुपयों के संबंध में अनीता से पूछताछ की गई तो इसके द्वारा बताया गया कि वह लाई गई स्मैक को स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करती है तथा जो रकम उससे बरामद हुई है ये सप्लाई की गई स्मैक से ही प्राप्त की गई है। एसटीएफ ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z

Stay Connected With Us

Subscribe Us