राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयारियाँ शुरू
उत्तराखंड में आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को लेकर तैयारियों का जायजा लेते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसे राज्य के लिए "स्वर्णिम अवसर और चुनौती" करार दिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को खेलों की तैयारी में पूर्ण तत्परता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि आयोजन सफल और व्यवस्थित हो सके।
आज सचिवालय में उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने राज्य के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को उच्च स्तर पर विकसित करने के आदेश दिए ताकि राज्य की उभरती खेल प्रतिभाओं को भविष्य में इससे लाभ मिल सके। उन्होंने प्रोक्यूरमेंट प्रक्रिया और खेल उपकरणों की निविदा समयबद्धता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने नगर निगमों को आयोजन स्थलों तक पहुंचने वाली सड़कों की मरम्मत, सौंदर्यीकरण, कूड़ा प्रबंधन, और वॉलंटियर्स के लिए बस सेवाओं की व्यवस्था करने के लिए आवश्यक समन्वय करने को कहा। यूपीसीएल को आयोजन के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, और खेल स्थलों के लिए इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सर्टिफिकेट प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।
इसके साथ ही, उन्होंने पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग और पर्यटन विभाग को आयोजन स्थलों और शहरों के सौंदर्यीकरण, सड़कों की मरम्मत, और उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों का प्रचार करने के लिए समन्वय करने का निर्देश दिया।
खेल स्थलों की सुरक्षा के लिए अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के साथ फायर सेफ्टी सर्टिफिकेशन और फायर ब्रिगेड गाड़ियों की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों और अतिथियों के स्वागत के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने और पास सुविधा देने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और रेलवे जोन के साथ भी समन्वय के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग को आयोजन स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक मूवमेंट, पार्किंग प्रबंधन, और वीवीआईपी सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से आयोजन स्थलों पर फिजियोथेरेपिस्ट, नर्स, दवाइयां आदि चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को आयोजन स्थलों के लिए "फिट टू ईट" प्रमाणन देने के लिए कहा गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
कृषि विभाग को करना पड़ा 13 साल पुराने बिल का भुगतान
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply