Date Filter

Uttarakhand

जनहित के कार्यों में लापरवाही नहीं बर्दाश्त: डीएम सविन बंसल

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर में जनहित और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के कार्यों में देरी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ दुपहिया वाहन पर निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने आईएसबीटी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और ड्रेनेज सिस्टम के सुधार के लिए एनएच अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में देरी गंभीरता से ली जाएगी। डीएम ने बरसाती पानी की समस्या का समाधान निकालने के लिए डीएम एक्ट के तहत आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

महिला सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए डीएम ने शहर में पांच स्थानों पर पिंक शौचालय स्थापित करने और पिंक बूथ बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों से इन योजनाओं की नियमित समीक्षा कर जल्द से जल्द क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की बात कही।

जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नई यातायात लाइट लगाने और पुरानी लाइटों की मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग से इन कार्यों के लिए तुरंत प्रस्ताव मांगा। इसके साथ ही, नए चौराहों के निर्माण के लिए लोनिवि, एनएच और सिंचाई विभाग से एक सप्ताह के भीतर योजना तैयार करने को कहा।

डीएम ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर डीएम एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट को ऐसे विभागों की कार्यप्रणाली का ब्योरा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं के सुधार और विस्तार के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध तरीके से काम करने का आह्वान किया।

यह कदम देहरादून में मानसून से पहले जलभराव, यातायात और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उठाए गए हैं। डीएम ने कहा कि इन योजनाओं का कार्यान्वयन जल्द सुनिश्चित किया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us