पीएम किसान सम्मान निधि: 19वीं किस्त जारी, किसानों को 181 करोड़ का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखंड के 8.21 लाख किसानों को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से योजना की 19वीं किस्त जारी की, जिसके तहत प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में 181 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
सोमवार को देहरादून के सरखेत में आयोजित किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान निधि वितरण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अब तक 18 किस्तों में प्रदेश के किसानों को कुल 2926.24 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
इस मौके पर कृषि मंत्री ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को फार्म मशीनरी बैंक के तहत पावर वीडर, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, ब्रश कटर, आटा चक्की, चौफ कटर और ट्रैक्टर जैसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।
मंत्री ने बताया कि देश की जीडीपी में कृषि क्षेत्र का योगदान 30% है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत खाद्यान्न के लिए अन्य देशों पर निर्भर था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब भारत 70 देशों को खाद्यान्न निर्यात कर रहा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि और बागवानी के क्षेत्र में कई योजनाओं का संचालन कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Mastermind Behind Uttarakhand MLA Fraud Arrested in Delhi
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply