बैठकों में गैरहाजिर सचिवों पर सख्ती, मुख्य सचिव के निर्देश
सचिवालय में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने महत्वपूर्ण बैठकों में सचिव स्तर के अधिकारियों की गैर-मौजूदगी और उनके स्थान पर अधीनस्थ अधिकारियों को भेजने की प्रवृत्ति पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में सचिव स्तर के अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
आज सशक्त उत्तराखण्ड @25 से संबंधित तकनीकी समीक्षा बैठक के दौरान सचिवों की अनुपस्थिति पर मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अनुपस्थित सचिवों को तलब कर सख्त चेतावनी दी और भविष्य में बैठकों में गैर-हाजिरी के मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को सशक्त उत्तराखण्ड @25 के लक्ष्यों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी और विभागों को धरातल पर काम करने के साथ भविष्य की कार्ययोजनाओं को भी तेजी से पूरा करना होगा।
सशक्त उत्तराखण्ड @25 पर विशेष ध्यान
राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को दिए गए लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवशेष समय में सभी विभाग विकास के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करेंगे। कार्य योजनाओं को जमीन पर उतारने और उन्हें प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए भी विभागों को कहा गया है।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य के विकास को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सशक्त उत्तराखण्ड @25 के लक्ष्यों को पूरा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
ऋषिकेश नगर निगम ने पेश की प्लास्टिक प्रबंधन की नई मिसाल
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply