Date Filter

Uttarakhand

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर इसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को जोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में उभरेगी।

करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस छह लेन एक्सप्रेसवे की सबसे खास विशेषता 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में शामिल है। इसके अलावा 113 अंडरपास, पांच रेलवे ओवरब्रिज, 76 किमी सर्विस रोड और 340 मीटर लंबी डाट काली टनल इसे तकनीकी रूप से बेहद उन्नत बनाते हैं।

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर अब लगभग 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन, उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्रों में तेजी आने की उम्मीद है।

वीकेंड टूरिज्म को भी इससे बड़ा बढ़ावा मिलेगा। मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, होमस्टे, ट्रांसपोर्ट और गाइड सेवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

औद्योगिक दृष्टि से भी यह एक्सप्रेसवे महत्वपूर्ण साबित होगा। हरिद्वार और देहरादून के औद्योगिक क्षेत्रों को दिल्ली-एनसीआर के बाजार से तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे सप्लाई चेन मजबूत होगी और लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी। फार्मा, एफएमसीजी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में नए निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • 50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
  • उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार

Stay Connected With Us

Subscribe Us