Date Filter

Politics

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल बनीं विधायक

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव में 5,623 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। आशा नौटियाल को कुल 23,814 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मनोज रावत को 18,191 मत प्राप्त हुए।

यह जीत भाजपा के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, खासकर तब जब पार्टी ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और चार मंत्रियों समेत भाजपा संगठन ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी।

महिला प्रतिनिधित्व का सिलसिला जारी

केदारनाथ सीट पर महिला उम्मीदवारों का वर्चस्व एक बार फिर कायम रहा। वर्ष 2002 और 2007 में भी आशा नौटियाल इस सीट से विजयी रहीं थीं। हालांकि, 2012 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जब कांग्रेस की शैला रानी रावत ने जीत दर्ज की। 2022 में शैला रानी ने फिर इस सीट पर कब्जा किया। अब 2024 के उपचुनाव में एक बार फिर आशा नौटियाल ने भाजपा को यह सीट जिताई है।

मतगणना में शुरुआत से बनाई बढ़त

शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड से ही आशा नौटियाल ने बढ़त बनानी शुरू कर दी, जो हर राउंड में बढ़ती गई। 14 राउंड की काउंटिंग के बाद उन्होंने निर्णायक बढ़त के साथ जीत हासिल की।

इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह ने शुरुआती दौर में कांग्रेस के मनोज रावत को कड़ी टक्कर दी, जिससे मनोज रावत कई बार तीसरे स्थान पर पहुंच गए। हालांकि, अंततः कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही, लेकिन भाजपा को चुनौती देने में असफल रही।

भाजपा में जश्न का माहौल

आशा नौटियाल की जीत से उत्तराखंड भाजपा में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर इस जीत का जश्न मनाया। यह जीत भाजपा के लिए खासतौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि हाल ही में मंगलौर और बदरीनाथ उपचुनावों में पार्टी को कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस जीत को जनता के विश्वास और संगठन की मेहनत का नतीजा बताया। अब भाजपा इस जीत को आगामी चुनावों के लिए एक मजबूत संकेत के रूप में देख रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड में अमरनाथ यात्रियों का होगा मुफ्त मेडिकल चेकअप
  • चमोली और रुद्रप्रयाग में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
  • उच्च शिक्षा से सशक्त होगा विकसित भारत 2047 का सपना: सीएम धामी
  • पौड़ी में आग का दोहरा कहर, वनाग्नि से स्कूल क्षतिग्रस्त, कर्मचारी 75% झुलसा
  • पाकिस्तानी कनेक्शन और संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में हरिद्वार की टीचर गिरफ्तार
  • Dehradun Hosts International BRICS Academic Conference
  • अब ‘UKPSC Mitra’ ऐप पर मिलेगी UKPSC भर्ती और परीक्षाओं की हर अपडेट
  • Uttarakhand to Bring New Guidelines for Trekking, Mountaineering
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत
  • चारधाम यात्रा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 104 श्रद्धालुओं की गई जान
  • हरिद्वार: युवतियों से अभद्रता करते पकड़े गए हरियाणा के युवक, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
  • गर्मी से राहत के संकेत, उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
  • आयुष्मान योजना की जांच में खुलीं खामियां, देहरादून के कई अस्पतालों पर कार्रवाई
  • Uttarakhand Reports 375 Forest Fire Incidents Since February
  • पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के आतंक पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर प्रदर्शन
  • उत्तराखंड में आपदा अलर्ट सिस्टम हाईटेक, अब टीवी पर भी मिलेंगे अलर्ट
  • भू कानून उल्लंघन और अतिक्रमण पर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान
  • उत्तराखंड में जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने परखी SIR की तैयारियां, प्रदेश में 89% मैपिंग पूरी
  • 24 Uttarakhand Drug Samples Fail Quality Test, 40 Pharma Licences Suspended

Stay Connected With Us

Subscribe Us