शिक्षकों और कर्मचारियों के रिकॉर्ड्स डिजिटाइज़्ड होगें - शिक्षा विभाग
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि राज्य में शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सभी रिकॉर्ड्स को डिजिटल रूप से संरक्षित करने के लिए ‘मानव सम्पदा’ पोर्टल बनाया जाएगा। इस पोर्टल पर कार्मिकों की पूरी सेवा जानकारी एक ही क्लिक पर उपलब्ध होगी।
डॉ. रावत ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षकों और कर्मचारियों के स्थानांतरण प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की योजना है। इसके लिए सभी कार्मिकों का डाटा एकीकृत रूप से इस पोर्टल पर उपलब्ध होगा। यह न केवल स्थानांतरण और पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगा, बल्कि समय की भी बचत करेगा।
इसके अलावा भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में एक आवासीय मॉडल विद्यालय स्थापित किया जाएगा। ये विद्यालय कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को प्रवेश देंगे, जहां परंपरागत शिक्षा और भारतीय संस्कृति का समावेश होगा। इन विद्यालयों के लिए भूमि और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता जैसे मानकों पर कार्य किया जाएगा।
प्रदेश में एनसीसी को विस्तार देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक के एक विद्यालय में एनसीसी इकाई खोली जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों के चयन के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के जीर्ण-शीर्ण भवनों के नव निर्माण और मरम्मत कार्यों की समीक्षा की गई है। ऐसे विद्यालयों की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सरकारी अस्पतालों में सुधार के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Latest Newst
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
-
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
-
महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
-
Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार

Leave A Reply