Date Filter

Accident

चमोली और रुद्रप्रयाग में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत, 8 घायल

देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। दोनों हादसों में वाहन गहरी खाई में गिर गए।

पहला हादसा चमोली जिले के देवाल-लोहाजंग मार्ग पर ल्वांणी गांव के पास सुबह करीब चार बजे हुआ। चाचा के निधन के बाद गांव लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी ईको वैन लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक बलवीर सिंह (52), उनकी पत्नी शांति देवी (48) और बेटे आशीष (18) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कविता देवी और दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एयर एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया। पुलिस के अनुसार हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र में भीरी-पेलिंग मार्ग पर हुआ। दिल्ली से अपने पैतृक गांव उथिंड आ रहा परिवार उस समय दुर्घटना का शिकार हो गया, जब उनकी कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में महेंद्र सिंह (68), उनके बेटे अंजन सिंह (42) और बहू संगीता देवी (32) की मौत हो गई। वहीं, परिवार के चार बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए।

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसों से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड में अमरनाथ यात्रियों का होगा मुफ्त मेडिकल चेकअप
  • चमोली और रुद्रप्रयाग में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
  • उच्च शिक्षा से सशक्त होगा विकसित भारत 2047 का सपना: सीएम धामी
  • पौड़ी में आग का दोहरा कहर, वनाग्नि से स्कूल क्षतिग्रस्त, कर्मचारी 75% झुलसा
  • पाकिस्तानी कनेक्शन और संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में हरिद्वार की टीचर गिरफ्तार
  • Dehradun Hosts International BRICS Academic Conference
  • अब ‘UKPSC Mitra’ ऐप पर मिलेगी UKPSC भर्ती और परीक्षाओं की हर अपडेट
  • Uttarakhand to Bring New Guidelines for Trekking, Mountaineering
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत
  • चारधाम यात्रा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 104 श्रद्धालुओं की गई जान
  • हरिद्वार: युवतियों से अभद्रता करते पकड़े गए हरियाणा के युवक, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
  • गर्मी से राहत के संकेत, उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
  • आयुष्मान योजना की जांच में खुलीं खामियां, देहरादून के कई अस्पतालों पर कार्रवाई
  • Uttarakhand Reports 375 Forest Fire Incidents Since February
  • पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के आतंक पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर प्रदर्शन
  • उत्तराखंड में आपदा अलर्ट सिस्टम हाईटेक, अब टीवी पर भी मिलेंगे अलर्ट
  • भू कानून उल्लंघन और अतिक्रमण पर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान
  • उत्तराखंड में जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने परखी SIR की तैयारियां, प्रदेश में 89% मैपिंग पूरी
  • 24 Uttarakhand Drug Samples Fail Quality Test, 40 Pharma Licences Suspended

Stay Connected With Us

Subscribe Us