Date Filter

Uttarakhand

तीन सौ से ज्यादा कैदी 3 साल से फरार



तीन साल पहले राज्य की जेल में बंद कैदियों को पैरोल और जमानत पर रिहा तो कर दिया गया लेकिन पैरोल और जमानत पर छोड़े गए यह 300 से भी अधिक कैदी वापस जेल नहीं लौटे।

जेल प्रशासन से लेकर जिलों के प्रशासन तक लापरवाही की हद देखिए कि 3 साल तक किसी ने भी इस पर गौर करने की जरूरत नहीं समझी कि यह कैदी क्यों वापस नहीं लौटे हैं और कहां हैं तथा कर क्या रहे हैं।

एक तरफ शासन-प्रशासन द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाए जाते हैं तथा अपराधी किस्म के लोगों पर नजर रखी जाती है अगर वह जेल से बाहर होते हैं तो भी थानों में उनकी नियमित उपस्थिति दर्ज कराई जाती है। वहीं कोरोना काल में 300 से भी अधिक कैदियों को शासन प्रशासन द्वारा पैरोल और जमानत पर रिहा तो कर दिया गया। मगर उनकी जमानत या पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद भी सालों साल इस बात की खबर नहीं ली गई कि वह कहां है और क्यों वापस नहीं आए कहीं वह फिर से अपराधों में सम्मिलित तो नहीं हो चुके हैं।

तीन साल का समय गुजरने के बाद अब जेल प्रशासन को यह होश आया है कि यह कैदी वापस क्यों नहीं आए? अब इनका पता लगाने के लिए जिले के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है कि वह अपने-अपने जिलों के इन फरार कैदियों की तलाश करें। यह अजीब बात है कि जब किसी मुकदमे में आरोपी एक दो तारीख पर भी गैर हाजिर हो जाता है तो कोर्ट से वारंट इशू हो जाते हैं और पुलिस उसे ढूंढती हुई उसके घर और ठिकानों तक पहुंच जाती है मगर 3 साल से फरार चल रहे इन कैदियों को वापस जेल बुलाने में इस तरह की घोर लापरवाही बरती गई है।

शासन में बैठे अधिकारियों द्वारा पैरोल पर जाने वालों की संख्या 81 बताई जा रही है लेकिन जमानत पर कुछ कैदियों को छोड़ा गया था। संख्या कम या अधिक हो सकती है लेकिन यह घोर लापरवाही का एक नमूना जरूर है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us