Date Filter

Uttarakhand

पौड़ी में आग का दोहरा कहर, वनाग्नि से स्कूल क्षतिग्रस्त, कर्मचारी 75% झुलसा

पौड़ी गढ़वाल: जिले में आग से जुड़ी दो घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। खिर्सू क्षेत्र में जंगलों में लगी भीषण आग प्राथमिक विद्यालय कटाखोली तक पहुंच गई, जिससे स्कूल की खिड़कियां, दरवाजे और छत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कोट विकासखंड में ग्राम्य विकास विभाग का एक कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

शुक्रवार को वनाग्नि तेजी से फैलते हुए बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक विद्यालय को नुकसान हो चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार लग रही जंगल की आग से पर्यावरण और वन्यजीव भी प्रभावित हो रहे हैं।

दूसरी घटना में ग्राम्य विकास विभाग के वरिष्ठ सहायक भरत सिंह भंडारी अपने आवास में गंभीर रूप से झुलसे मिले। सहकर्मियों ने घर से धुआं निकलता देख उन्हें बाहर निकाला। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद करीब 75 फीसदी झुलसे कर्मचारी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • पौड़ी में आग का दोहरा कहर, वनाग्नि से स्कूल क्षतिग्रस्त, कर्मचारी 75% झुलसा
  • पाकिस्तानी कनेक्शन और संदिग्ध ट्रांजेक्शन मामले में हरिद्वार की टीचर गिरफ्तार
  • Dehradun Hosts International BRICS Academic Conference
  • अब ‘UKPSC Mitra’ ऐप पर मिलेगी UKPSC भर्ती और परीक्षाओं की हर अपडेट
  • Uttarakhand to Bring New Guidelines for Trekking, Mountaineering
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत
  • चारधाम यात्रा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 104 श्रद्धालुओं की गई जान
  • हरिद्वार: युवतियों से अभद्रता करते पकड़े गए हरियाणा के युवक, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
  • गर्मी से राहत के संकेत, उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
  • आयुष्मान योजना की जांच में खुलीं खामियां, देहरादून के कई अस्पतालों पर कार्रवाई
  • Uttarakhand Reports 375 Forest Fire Incidents Since February
  • पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के आतंक पर भड़के ग्रामीण, हाईवे पर प्रदर्शन
  • उत्तराखंड में आपदा अलर्ट सिस्टम हाईटेक, अब टीवी पर भी मिलेंगे अलर्ट
  • भू कानून उल्लंघन और अतिक्रमण पर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान
  • उत्तराखंड में जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, 8 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने परखी SIR की तैयारियां, प्रदेश में 89% मैपिंग पूरी
  • 24 Uttarakhand Drug Samples Fail Quality Test, 40 Pharma Licences Suspended
  • चारधाम यात्रा, हीट वेव और मानसून तैयारियों पर मुख्य सचिव की बड़ी समीक्षा बैठक
  • उत्तराखंड दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, हर्षिल और गंगोत्री के विशेष बूथों का निरीक्षण
  • Uttarakhand Defence Academy to Offer Free SSB Coaching to NDA Qualifiers

Stay Connected With Us

Subscribe Us