बछेलीखाल में चारधाम यात्रियों से भरी बुलेरो ट्रक से टकराई, 5 यात्री घायल
टिहरी गढ़वाल: चारधाम यात्रा मार्ग पर बछेलीखाल के पास यात्रियों से भरी एक बुलेरो पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक किशोरी के कंधे में चोट लगने पर उसे अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, बुलेरो पिकअप (UA07P-6937) सोनप्रयाग से चारधाम यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। इंटर कॉलेज बछेलीखाल के पास वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक (UK14CA-4694) से टकरा गया। वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बछेलीखाल उपनिरीक्षक दीपक लिंगवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में घायल हुई 17 वर्षीय आरती, निवासी शकरपुर, दिल्ली को दाहिने कंधे में चोट लगने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी भेजा गया। अन्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
टिहरी पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित अन्य वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया तथा यातायात को भी सुचारु बनाए रखा। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य है। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Announces Seema Darshan Kendra to Boost Border Tourism
Latest Newst
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar

Leave A Reply