उत्तराखंड में इमरजेंसी ट्रॉमा केयर नेटवर्क स्थापित करने के लिए राज्य स्तरीय बैठक आयोजित
स्टेट हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर उत्तराखंड (एसएचएसआरसी) ने इमरजेंसी ट्रॉमा केयर नेटवर्क को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया। बैठक में राज्य में गंभीर रूप से घायल मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई।
इस बैठक में एसएचएसआरसी, एम्स ऋषिकेश, और हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने भाग लिया। "गोल्डन ऑवर" के महत्व पर जोर देते हुए ट्रॉमा केयर नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए सुझाव और प्रस्तुतिकरण दिए गए।
एसएचएसआरसी की कार्यकारी निदेशक श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया ने 108 एम्बुलेंस सेवा के लिए चिकित्सा केंद्रों की मैपिंग, पैरामेडिक्स व स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष ट्रॉमा केयर प्रशिक्षण, और एक ऐसा ऐप विकसित करने पर जोर दिया, जो निकटतम चिकित्सा केंद्र को तुरंत अलर्ट भेज सके।
एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मदन लाल ब्रह्म भट्ट ने कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स को बुनियादी प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि एम्स ऋषिकेश के डॉ. मधुर उनियाल ने नेटवर्क की भावी रणनीतियों और सहयोग की प्रतिबद्धता साझा की।
बैठक में डॉ. तृप्ति बहुगुणा, डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. कुलदीप मारतौलिया और सेव लाइफ संगठन के प्रतिनिधियों सहित कई विशेषज्ञों ने भाग लिया। यह पहल राज्य में आपातकालीन सेवाओं को नई दिशा देगी और नागरिकों को समय पर बेहतर उपचार सुनिश्चित करेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Allocates Highest Allowance for Stray Cattle Care
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply