उत्तराखण्ड में सेब और नाशपाती का न्यूनतम मूल्य तय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें से अधिकांश पर मंजूरी दी गई। बैठक में राज्य की नई आवास नीति को मंजूरी प्रदान की गई, साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उत्तराखंड आवास नीति को मंजूरी दी गई, जिससे किफायती आवास और भू-उपयोग परिवर्तन प्रक्रिया सरल होगी। विद्युत टैरिफ में 50% सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया। सी ग्रेड सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹13/kg और नाशपाती (गोला) का ₹7/kg तय किया गया।
चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिए विशेष कैरियर प्रोग्रेशन योजना को मंजूरी मिली। वर्दी भत्ता वाहन चालकों को ₹3,000 प्रति वर्ष मिलेगा। मुख्यमंत्री-विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना और खेल विश्वविद्यालय विधेयक-2024 को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा ई-स्टाम्पिंग नियमावली को नवीनीकरण करने का निर्णय लिया गया।
अन्य प्रमुख फैसलों में सहकारी समितियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नियमों में संशोधन किया गया, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में यूजर चार्ज में एकरूपता लाने का निर्णय लिया गया, और गोसदनों तथा पशुपालन सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए योजना बनाई गई।
राज्य कैबिनेट ने इन निर्णयों को राज्य की प्रगति और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। ये फैसले न केवल आम जनता के लिए सहूलियतें बढ़ाएंगे, बल्कि राज्य के विकास में भी योगदान देंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड पुलिस सड़क और साइबर सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध: डीजीपी दीपम सेठ
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply