रौली में जंगल की आग से हड़कंप, कॉलोनी के परिवार बाल-बाल बचे
गोपेश्वर नगर से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित रौली क्षेत्र में रविवार शाम जंगल में लगी भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। अराजक तत्वों द्वारा चीड़ के जंगल में लगाई गई आग तेजी से फैलती हुई ऑफिसर कॉलोनी तक पहुंच गई, जहां राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के दो कर्मचारी अपने परिवारों सहित निवास कर रहे थे।
जंगल में आग की लपटें शाम करीब छह बजे देखी गईं, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया।
जैसे ही आग कॉलोनी के नजदीक पहुंची, वहां रह रहे दोनों परिवारों ने अपने कमरे खाली कर सड़क की ओर भागकर अपनी जान बचाई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी।
करीब एक घंटे बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर सर्विस के जिला प्रभारी प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि आग अब पूरी तरह से बुझा दी गई है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों ने आग की शुरुआत को लेकर अराजक तत्वों की संलिप्तता पर संदेह जताया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगजनी के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Shri Ram’s Ideals Must Guide Us: CM Dhami
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply