देहरादून में छत्तीसगढ़ के दंपती ने की आत्महत्या, निर्माणाधीन भवन में लटके मिले शव
शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के पास स्थित एक निर्माणाधीन भवन में एक दंपती के शव फंदे से लटके मिले। मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी भास्कर लाल और उनकी पत्नी जनिक गौड़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, भास्कर लाल छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के सहसपुर, लोहारा इलाके का निवासी था और देहरादून के धूलकोट क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन भवन में इलेक्ट्रिशियन का कार्य कर रहा था। उसकी पत्नी जनिक भी उसके साथ वहीं रह रही थी।
रविवार सुबह जब मजदूरों के लिए बनाए गए कमरे की ओर कुछ श्रमिक पहुंचे, तो उन्होंने दोनों के शवों को छत में लगे पाइप से फंदे से लटका पाया। घटना की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके देहरादून पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
अब हेली से उड़ान भरिए पहाड़ों की ओर, देहरादून से 4 शहरों के लिए सीधी सेवा शुरू
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply