सीएम धामी का सख्त निर्देश: अपात्रों को लाभ देने पर होगी कार्रवाई
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को एक वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अपात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड जारी करने और अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने किरायेदारों के सत्यापन को अनिवार्य बताते हुए निर्देश दिया कि जो लोग सत्यापन नहीं करवा रहे हैं, उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने रेहड़ी-पटरी, फड़ और झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों का भी व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने जंगलों में आग लगाने जैसी घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही और डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रबंध और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने को कहा गया।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बहुद्देश्यीय शिविर, तहसील दिवस और बीडीसी बैठकों का आयोजन नियमित रूप से हो।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि अस्पतालों में बिजली कटौती न हो, पेयजल आपूर्ति सुचारु रहे और कैंचीधाम वार्षिकोत्सव के लिए सड़क व पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्मार्ट मीटर की निगरानी, बिजली बिल शिकायतों का समाधान, और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। 10 करोड़ तक के टेंडर स्थानीय लोगों को दिए जाएं, जिलाधिकारी उद्योगपतियों से संवाद बनाए रखें और सौर स्वरोजगार योजना के लिए सभी जिलों को लक्ष्य तय किए जाएं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में जंगलों में फिर भड़की आग: 24 घंटे में 30 हेक्टेयर जंगल स्वाहा
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply