राष्ट्रीय लोक अदालत: 6079 मामलों का निस्तारण, 19.47 करोड़ रुपये पर सहमति
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तहत शनिवार को देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला और मसूरी के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के 6079 मामलों का निस्तारण किया गया और 19,47,34,454 रुपये की धनराशि पर आपसी समझौता हुआ।
लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस और अन्य शमनीय प्रकृति के अपराधों से जुड़े मामलों को शामिल किया गया। न्यायालयों ने आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया, जिसमें प्री-लिटिगेशन के 7393 मामलों का भी समाधान किया गया।
जिला मुख्यालय देहरादून में जिला न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल की अध्यक्षता में सर्वाधिक 4632 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि विकासनगर में 647, ऋषिकेश में 553, डोईवाला में 228 और मसूरी में 23 मामलों का निपटारा हुआ।
सरल और त्वरित न्याय का माध्यम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और वरिष्ठ सिविल जज सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि लोक अदालतें विवादों का समाधान करने का एक प्रभावी और त्वरित माध्यम हैं। इसमें पक्षकार आपसी सहमति से समाधान कराते हैं और फैसले अंतिम होते हैं। साथ ही, न्याय शुल्क भी वापस कर दिया जाता है।
यह आयोजन न्याय प्रक्रिया को सहज और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
भारतीय सेना को मिले 456 नए सैन्य अफसर, 35 विदेशी कैडेट्स भी पास आउट
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply