नेशनल गेम्स से पहले देहरादून में सुरक्षा अलर्ट, 75 संदिग्ध हिरासत में
38वें नेशनल गेम्स की मेजबानी कर रहे उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए देहरादून पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। देशभर के खिलाड़ियों और अधिकारियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया।
एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के 9 थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 1004 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल और असम के जिलों—मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी, 24 परगना, बारपेटा, बुगाईगांव और गोलपारा से संबंधित 177 परिवारों की जानकारी जुटाई गई। इनमें से 75 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, इन व्यक्तियों में से कुछ के संबंध में जानकारी मिली थी कि वे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिक हो सकते हैं, जो अवैध रूप से शहर के अलग-अलग इलाकों में रह रहे हैं। पुलिस इन सभी का डाटा तैयार कर रही है और उनके मूल पते का सत्यापन किया जा रहा है।
एसएसपी ने बताया कि 28 जनवरी से शुरू हो रहे नेशनल गेम्स के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के साथ-साथ सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह अभियान न केवल सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि शहर में अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों की पहचान करने में भी मददगार साबित होगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ: पहले दिन 467 लोगों की जांच
Latest Newst
-
SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund

Leave A Reply