प्रथम अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: 17 देशों से प्रवासी होंगे शामिल
देहरादून में 12 जनवरी को उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में 17 देशों से उत्तराखंड मूल के लोग शामिल होंगे। अब तक 50 से अधिक प्रवासी उत्तराखंडियों ने पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
इस ऐतिहासिक आयोजन में उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं, हॉस्पिटैलिटी और वेलनेस, कौशल विकास, विदेश में रोजगार, और जड़ी-बूटी उद्योग जैसे विषयों पर चार पैनल डिस्कशन होंगे। प्रवासियों के अनुभवों से राज्य में नई संभावनाओं को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
सम्मेलन में दुबई के गिरीश चंद्र पंत, चीन से देव रतूड़ी, अमेरिका से डॉ. अनिता शर्मा, जापान से भुवन तिवारी, सिंगापुर के सुनील थपलियाल और थाईलैंड के डॉ. ए.के. काला जैसे प्रतिष्ठित प्रवासी हिस्सा लेंगे। इनमें से कई प्रवासी भारत सरकार के भुवनेश्वर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस में भी भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रवासियों को राज्य के विकास से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है। दिसंबर 2023 में सीएम धामी के विदेश दौरे के दौरान प्रवासियों से उनकी मुलाकात ने इस सम्मेलन की नींव रखी। इसके बाद राज्य में प्रवासी उत्तराखंडी सेल का गठन भी किया गया।
सरकार का उद्देश्य विदेशों में बसे उत्तराखंडियों के ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी और उद्यमशीलता के अनुभव का लाभ प्रदेश को देना है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रवासी अपने प्रदेशों के विकास में योगदान कर रहे हैं, और उत्तराखंड सरकार इस दिशा में हरसंभव मदद देने को तैयार है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Sarnol-Sutudi-Sarutal Trek to Get ₹74.20 Lakh for Development
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply