Date Filter

Development

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में तेजी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी और सीईओ स्मार्ट सिटी सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए। मानसून से पहले आईएसबीटी क्षेत्र में जलभराव रोकने के लिए उन्होंने खुद वाटर रूट और ड्रेनेज प्लान तैयार किया और इसे जल्द लागू करने को कहा।

जिलाधिकारी ने 15 दिनों में 98 सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराया। उन्होंने खराब कैमरों पर भुगतान रोकने और देरी की स्थिति में कटौती के निर्देश दिए।

ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट में देरी और वर्क प्लान की अनुपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं।
साथ ही, पुलिस के सीसीटीवी और ट्रैफिक लाइट सिस्टम को स्मार्ट सिटी से इंटीग्रेट करने के लिए एक सप्ताह की समयसीमा तय की।

स्मार्ट स्कूलों की तकनीकी सेवाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया में देरी पर डीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए। चौराहों के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण कार्यों की भी समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने सभी परियोजनाओं की निगरानी और प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us