Date Filter

Uttarakhand

देवभूमि के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम धामी

निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल के भवाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक और भौगोलिक पहचान को संरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लैंड जिहाद और डेमोग्राफी चेंज जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सीएम धामी ने कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनको वोट देना अपने मत का अपव्यय होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश की जनता को भ्रमित कर तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि "ट्रिपल इंजन की सरकार" से विकास कार्यों में तीन गुना तेजी आएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को मजबूत करना है। कुमाऊं क्षेत्र में पौराणिक मंदिरों के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिला है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया और कहा कि इसका उद्घाटन देहरादून और समापन नैनीताल के गौलापार स्टेडियम में होगा।

जनसभा के दौरान सीएम धामी ने भवाली, नैनीताल और भीमताल से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देवभूमि का विकास तेजी से होगा और प्रदेश की संस्कृति और पहचान को सुरक्षित रखा जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us