Date Filter

Politics

धर्मपुर और मसूरी विधानसभा में भाजपा के बूथ सम्मेलन का आयोजन

भाजपा ने नगर निगम चुनाव की तैयारियों के तहत धर्मपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित किए। धर्मपुर में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने कर्मठ और ईमानदार छवि के सौरभ थपलियाल को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए 23 जनवरी को पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाएं। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि क्षेत्र में हर सड़क और गली का विकास भाजपा की प्राथमिकता रही है।

मसूरी में तीरथ सिंह रावत ने सौरभ थपलियाल की संगठन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि वह प्रदेश भर में लोकप्रिय चेहरा हैं। गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।

सौरभ थपलियाल ने विकास की अपनी योजनाओं का जिक्र करते हुए जलभराव, अपराध नियंत्रण, ग्रीन वार्ड और नशा मुक्त समाज बनाने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने जनता से आशीर्वाद की अपील की और भरोसा जताया कि भाजपा नगर निगम चुनाव में नया इतिहास रचेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us