तेलंगाना में बद्रीनाथ और पंच केदार मंदिर निर्माण पर विवाद, मंदिर समिति ने भेजा नोटिस
तेलंगाना में बन रहे पंच केदार और बद्रीनाथ धाम के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बद्री केदार मंदिर समिति ने श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट और उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था को नोटिस भेजते हुए 15 दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है। समिति ने मंदिर निर्माण में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के नाम और तस्वीरों के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है।
बद्री केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रचार-प्रसार के दौरान बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम की तस्वीरों का उपयोग किया जा रहा है, जो समिति के अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समिति ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना में बन रहे बद्रीनाथ धाम का हूबहू निर्माण धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं के खिलाफ है। मंदिर का गर्भगृह और संरचना पूरी तरह बद्रीनाथ धाम की नकल है, जिससे सनातन धर्म के अनुयायियों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।
इससे पहले भी बद्रीनाथ धाम के पंडा-पुरोहितों ने तेलंगाना में बन रहे इस मंदिर पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसे धर्म विरोधी कदम बताते हुए रोक लगाने की मांग की थी।
बद्री केदार मंदिर समिति की सख्त चेतावनी से यह साफ है कि वह इस मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहती। अब सबकी नजरें श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट और उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था के जवाब पर टिकी हैं। विवाद के चलते यह मामला धार्मिक और कानूनी दायरे में और गहरा सकता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
महाकुंभ में आग से अफरा-तफरी: गीता प्रेस के 180 टेंट जलकर खाक
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply