लम्बे समय से गैरहाजिर शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा विभाग ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों पर सख्ती दिखाने की तैयारी कर ली है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विभागीय अधिकारियों को ऐसे शिक्षकों पर ठोस कार्रवाई करने और आवश्यकता पड़ने पर बर्खास्तगी के निर्देश दिए।
शासकीय आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन कुछ शिक्षक अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे शिक्षकों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
डॉ. रावत ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से आयोजित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित हों और संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
इसके अलावा, सीआरपी-बीआरपी और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन पदों पर नियुक्ति न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और इसका सीधा असर छात्रों पर पड़ रहा है। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में शिक्षकों की शीघ्र तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
डॉ. रावत ने शिक्षकों के अंतरमंडलीय स्थानांतरण, क्लस्टर स्कूलों और पीएम-श्री विद्यालयों के निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया।
बैठक में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान, एससीईआरटी निदेशक वंदना गर्ब्याल, प्राथमिक शिक्षा निदेशक आर.के. उनियाल, माध्यमिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक एस.बी. जोशी और अन्य अधिकारी शामिल हुए। सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ आज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply