उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ आज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज आज शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उद्घाटन समारोह देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जिसमें 11 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
उत्तराखंड के 1016 खिलाड़ी, जो किसी भी राज्य से सबसे अधिक हैं, मेजबान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेलों में देशभर के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 35 टीमें भाग लेंगी। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय खेलों की मशाल सौंपेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने 35 टीमों की एथलीट परेड होगी, जिसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अलावा, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख स्पर्धाओं के मुकाबले रात के समय भी आयोजित किए जाएंगे, जो आयोजन का विशेष आकर्षण होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और खेलों के शुभारंभ से पहले ऋषिकेश-हरिद्वार कॉरिडोर और बदरीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। खेल 14 फरवरी तक चलेंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Mahakumbh: A Testament to India’s Ancient Wisdom and Modern Management
Latest Newst
-
पौड़ी में 112 नाली जमीन खरीद विवाद: भू-कानून पर उठे सवाल, डीएम ने बैठाई जांच
-
CM धामी ने उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं के लिए ₹1967 करोड़ किए मंजूर
-
UJVNL Launches ₹352 Crore Battery Energy Storage Project in Uttarakhand
-
केंद्र से HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय को ₹459 करोड़ की सौगात
-
चारधाम यात्रा: कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
-
ईएपी परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध कार्यों पर जोर
-
धराली आपदा की पहली बरसी: तबाही से पुनर्निर्माण तक बदली धराली की तस्वीर
-
Uttarakhand SIR: CEO Reviews Progress, 19 Lakh Notices Delivered
-
संस्कृत के वैश्विक प्रचार में उत्तराखंड की नई पहल, इंडोनेशिया-नेपाल से बढ़ेगा सहयोग
-
हरिद्वार में कांवड़ मेले में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
-
मतदाता सुविधा पर सीईओ का फोकस, देहरादून में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर दी बधाई
-
State Holds High-Level Brainstorming on Viksit Uttarakhand Vision 2047
-
मतदाता दस्तावेजों का होगा समयबद्ध सत्यापन, सीईओ ने दिए निर्देश
-
अल्पसंख्यकों की शिक्षा और विकास पर सरकार का फोकस: CM धामी
-
उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
-
50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला

Leave A Reply