गणतंत्र दिवस पर उत्तराखण्ड की झांकी को तृतीय स्थान, मुख्यमंत्री ने कलाकारों को किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की झांकी “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झांकी दल के 16 कलाकारों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री से झांकी दल के सदस्यों ने मुलाकात की, जहां महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और संयुक्त निदेशक सूचना के.एस. चौहान भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ने झांकी को प्रस्तुत करने का निर्णय लिया था, और इसे जनता की पसंद पर तृतीय स्थान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
इसके अलावा, राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उत्तराखण्ड झांकी के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उत्तराखण्ड की इस उपलब्धि से राज्यवासियों में हर्ष और गर्व की लहर है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तरकाशी फिर कांपा, छह दिन में नौवीं बार महसूस हुए भूकंप के झटके
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply