उत्तरकाशी फिर कांपा, छह दिन में नौवीं बार महसूस हुए भूकंप के झटके
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार सुबह फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.07 मापी गई। बीते छह दिनों में यह नौवां भूकंप है, जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं।
शुक्रवार सुबह 9:29 बजे आए इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने लोगों को सतर्क कर दिया है। इससे पहले, गुरुवार शाम 7:31 बजे भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 2.7 रही। इस भूकंप का केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी और यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में बताया जा रहा है।
उत्तरकाशी में बीते 24 और 25 जनवरी को भी झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता 3.0 और 2.0 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई थी। इन झटकों के दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन क्षेत्र से मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं भी सामने आई थीं।
लगातार आ रहे इन झटकों ने स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट कर दिया है। भूकंप के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग भयभीत हैं और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Government Schools in Dehradun to Get a Smart Makeover with Project Utkarsh
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply