Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में डॉलर और लाखों की डकैती: तीन सिपाही समेत सात गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

उत्तरकाशी के एक व्यक्ति से डॉलर और साढ़े सात लाख रुपये की डकैती में पुलिस ने तीन सिपाहियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, रविवार शाम को गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आईआरबी द्वितीय के सिपाही अब्दुल रहमान (रुड़की), सिपाही सालम (डोबरी, सहसपुर), प्रेमनगर थाने के सिपाही इकरार (लक्सर), उत्तरकाशी के राजकुमार, मतोड़ी के राजेश रावत, चमोली के कुंदन सिंह और हिमाचल प्रदेश के राजेश कुमार चौहान शामिल हैं। इनके पास से 2.30 लाख रुपये और 500 डॉलर भी बरामद हुए हैं। मामले की जांच जारी है और दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि यशपाल सिंह असवाल नामक व्यक्ति ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मुलाकात कुंदन नेगी से हुई थी, जिसने उसे बताया कि उसके परिचितों के पास 20 हजार डॉलर हैं, जिन्हें वे भारतीय रुपये में बदलवाना चाहते हैं। यशपाल ने आठ लाख रुपये में सौदा तय किया था और 31 जनवरी को साढ़े सात लाख रुपये लेकर देहरादून के झाझरा स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। वहां उनका सामना राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और एक अन्य व्यक्ति से हुआ। सौदे के दौरान अचानक दो लोग पहुंचे, जिनमें से एक पुलिस वर्दी में था और दूसरा सादे कपड़े पहने हुए था। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर यशपाल को धमकाया और उसका बैग छीन लिया, जिसमें पैसे थे। बाद में उन्होंने यशपाल को ढाई लाख रुपये लौटाए और बाकी रकम लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने इस घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us