स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड की बड़ी छलांग: मेडिकल शिक्षा में व्यापक सुधार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में 2025 में उत्तराखंड की चिकित्सा शिक्षा में व्यापक सुधार हुए। चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की निगरानी में फैकल्टी नियुक्तियों, नर्सिंग सेवाओं और अधोसंरचना में तेज़ प्रगति दर्ज की गई।
सात मेडिकल कॉलेजों को स्थायी प्राचार्य मिले, साथ ही 18 प्रोफेसर, 36 एसोसिएट प्रोफेसर और 142 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति हुई। 1248 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती से अस्पतालों में सेवाएँ बेहतर हुईं। चार नर्सिंग कॉलेजों में एमएससी नर्सिंग शुरू हुई।
दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक ऑडिटोरियम और दून अस्पताल में 4 नए इमरजेंसी ओटी शुरू किए गए। सुपर स्पेशियलिटी विभागों को सुदृढ़ किया गया और विशेषज्ञ डॉक्टरों के वेतनमान में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई।
राज्य में 68 नई पीजी सीटें जोड़ी गईं। हल्द्वानी में आई बैंक व कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेंटर और दून अस्पताल में हाइपरबारिक ऑक्सीजन थेरेपी शुरू हुई।
कैंसर इंस्टीट्यूट हल्द्वानी और रुद्रपुर-पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों का निर्माण तेज़ी से जारी है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक प्रति 1000 आबादी पर एक डॉक्टर उपलब्ध कराना है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड ट्रिप 1 जनवरी से होगी महंगी, लागू हो रहा है नया टैक्स
Latest Newst
-
पौड़ी में वन विभाग की पहल: लीसा दोहन से रोजगार, वनाग्नि रोकथाम को बढ़ावा
-
Kapkot Emerges as Adventure Tourism Hub with National Paragliding Event
-
देहरादून में अव्यवस्थित रोड कटिंग पर प्रशासन सख्त, सात एजेंसियों के परमिट रद्द
-
Uttarakhand Enters Ranji Trophy Semi-Finals for First Time
-
अंकिता भंडारी केस: देहरादून में महापंचायत, वीआईपी खुलासे की मांग
-
Budget 2026–27 Lays Strong Foundation for Viksit Bharat
-
पौड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी की मौत, दुकान के भीतर मिला शव
-
Uttarakhand to Launch Cooperative-Based Taxi Service
-
हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर का लोकार्पण
-
Uttarakhand Opens 83 Himalayan Peaks for Mountaineering
-
गढ़वाल-कुमाऊँ में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना को मिली रफ्तार
-
मानसा देवी पहाड़ियों में भूस्खलन पर वैज्ञानिकों का फील्ड अध्ययन
-
पाबौ क्षेत्र के विद्यालयों में मानव सेवा समिति का वृक्षारोपण अभियान
-
पाबौ बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट का धरना जारी, बढ़ता जनसमर्थन
-
High-Level Meeting on Uttarakhand Investors Summit MoUs
-
देहरादून: एचआरटीसी बस हादसा, खाई में गिरने से 3 की मौत, कई घायल
-
Uttarakhand Gets ₹4,769 Crore in Railway Budget
-
देहरादून में 5 दिन में 3 हत्याएं, कानून व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग
-
Budget 2026: उत्तराखंड में सड़क-रेल-हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
-
शीतकालीन यात्रा से बदली पहाड़ों की तस्वीर, तीर्थ और पर्यटन को मिला संबल

Leave A Reply