Date Filter

उत्तराखंड सरकार ने 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक ऑडिटोरियम, गढ़ीकैंट में कृषि, उद्यान और समाज कल्याण विभाग के 609 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 333 सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के 264 और 12 सहायक समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और समाज कल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

राज्य सरकार किसानों को 3 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण और कृषि उपकरणों की खरीद पर 80% तक की सब्सिडी दे रही है। स्टेट मिलेट मिशन के तहत पर्वतीय किसानों को उचित मूल्य दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। धौलादेवी, मुन्स्यारी और बेतालघाट में जैविक चाय बागान विकसित किए जा रहे हैं, जबकि एरोमा फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए छह एरोमा वैली बनाई जा रही हैं।

18,000 क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस बनाए जा रहे हैं, जिससे किसानों की आय और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 1,000 करोड़ रुपये की लागत से वर्षा आधारित खेती के लिए "उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट" भी स्वीकृत हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से संपन्न हुई हैं। पिछले साढ़े तीन वर्षों में 20,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्त किया गया है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नव-नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे प्रदेश के किसानों की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
  • उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार

Stay Connected With Us

Subscribe Us