उत्तराखंड में सड़क हादसे बढ़े: नौ महीने में 1747 दुर्घटनाएं, परिवहन विभाग उठाएगा कड़े कदम
उत्तराखंड में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2024 तक राज्य में 1747 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जो पिछले साल के 1691 हादसों की तुलना में अधिक हैं। अभी मार्च 2025 तक के आंकड़े आना बाकी हैं, जिससे यह संख्या और बढ़ने की आशंका है।
राज्य परिवहन विभाग ने यातायात नियमों को सख्ती से लागू किया है, बावजूद इसके दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में 1090 लोगों की जान गई, जबकि 1547 घायल हुए।
परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को बसों की लाइव लोकेशन की जानकारी मिलेगी और अनधिकृत रूटों पर बसों का संचालन रोका जा सकेगा।
परिवहन सुविधाओं में सुधार के तहत गढ़वाल में 25 और कुमाऊं में 41 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। देहरादून, हल्द्वानी, रुड़की समेत कई शहरों में ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्टिंग लेन शुरू हो चुकी हैं, जबकि अन्य जिलों में निर्माण जारी है। साथ ही, निगम की कार्यशालाओं में संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए एनआईसी के सहयोग से डिजिटल इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया जा रहा है।
सरकार सड़क सुरक्षा नियमों को और कड़ा करने के साथ-साथ परिवहन सुविधाओं में सुधार के प्रयास कर रही है। देखना होगा कि आने वाले महीनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या पर कोई असर पड़ता है या नहीं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड बजट 2025: धामी सरकार ने पेश किया ₹1.01 लाख करोड़ का बजट
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply