Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड बजट 2025: धामी सरकार ने पेश किया ₹1.01 लाख करोड़ का बजट

उत्तराखंड की धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹1,01,175.33 करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इसे आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में अहम कदम बताया। इस बजट में कोई राजस्व घाटा अनुमानित नहीं है, और वित्तीय अनुशासन का पालन किया गया है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और उद्योग के तहत 220 किमी नई सड़कें, 1,000 किमी पुनर्निर्माण और 37 पुलों का निर्माण होगा। जमरानी बांध के लिए ₹625 करोड़, सौंग बांध ₹75 करोड़ और लखवाड़ परियोजना ₹285 करोड़ मिले। उद्योग क्षेत्र में एमएसएमई को ₹50 करोड़, स्टार्टअप्स ₹30 करोड़ और मेगा प्रोजेक्ट योजना को ₹500 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के तहत पर्यटन विकास के लिए ₹100 करोड़, टिहरी झील के लिए ₹100 करोड़ और मानसखंड योजना के लिए ₹25 करोड़ आवंटित किए गए हैं। जलवायु परिवर्तन शमन के लिए ₹60 करोड़ और स्प्रिंग एंड रिवर रेजुविनेशन के लिए ₹125 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

गरीब कल्याण योजनाओं के तहत सामाजिक सुरक्षा के लिए ₹1,811.66 करोड़ और अन्नपूर्ति योजना के लिए ₹600 करोड़ आवंटित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ₹207.18 करोड़ और शहरी क्षेत्रों के लिए ₹54.12 करोड़ मिले हैं। वहीं, गरीबों को रसोई गैस पर ₹55 करोड़ का अनुदान और सस्ती दरों पर नमक उपलब्ध कराने के लिए ₹34.36 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

बजट में पर्यटन, बुनियादी ढांचे और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। वित्त मंत्री ने इसे आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम बताया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Stay Connected With Us

Subscribe Us