प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा से हर्षिल-मुखवा में बढ़ेगा पर्यटन: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का दौरा कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिक व सांस्कृतिक समृद्धि को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, पर्यटन सचिव श्री सचिन कुर्वे सहित अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पूर्व दौरों के बाद केदारनाथ, माणा और आदिकैलाश में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, और इस दौरे से हर्षिल-मुखवा क्षेत्र को भी वैश्विक पहचान मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने हर्षिल से मुखवा तक यात्रा मार्ग, जनसभा स्थल और प्रदर्शनी क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी तैयारियों को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्कृति और धरोहर को प्रमुख रूप से प्रदर्शित करने के विशेष प्रबंध किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने मुखवा गांव में गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन पर स्थानीय उत्पादों व पर्यटन स्थलों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित होगी। साथ ही, जादुंग और पीडीए तक मोटरबाइक व एटीवी-आरटीवी रैली तथा जनकताल और मुलिंगला तक ट्रैकिंग अभियान फ्लैग ऑफ किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश चौहान, पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री एस.एल. सेमवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा उत्तराखंड के पर्यटन, अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक समृद्धि को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण अनिवार्य, 31 मार्च तक पूरा करना होगा कोर्स
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply