Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड की साहसिक खेलों की झांकी गणतंत्र दिवस परेड-2025 में होगी प्रदर्शित

उत्तराखंड राज्य को गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित होने वाली झांकी का चयन किया गया है। इस बार झांकी का विषय "साहसिक खेल" (एडवेंचर स्पोर्ट्स) रहेगा, जो उत्तराखंड के प्रमुख साहसिक खेलों को दर्शाएगा।

भारत सरकार की विशेषज्ञ समिति द्वारा अक्टूबर 2024 में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा भेजे गए 34 प्रस्तावों में से उत्तराखंड की झांकी को अंतिम चयन के लिए चुना गया। महानिदेशक सूचना, श्री बंशीधर तिवारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य के झांकी डिज़ाइन, मॉडल और संगीत का प्रस्तुतीकरण विशेषज्ञ समिति के सामने किया गया था, जिसे उत्कृष्ट मानते हुए भारत सरकार ने इसे स्वीकृति दी है।

उत्तराखंड की झांकी में राज्य के प्रमुख साहसिक खेलों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग, और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग को प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी के अग्रभाग में ऐपण कला को प्रदर्शित करते हुए उत्तराखंडी महिला परिधान में दिखाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के साहसिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है, जिससे राज्य का पर्यटन और खेल क्षेत्र भी आगे बढ़ेगा। इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड के साथ कुल 15 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित होंगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us