उत्तराखंड में 2645 गांव होंगे सड़कों से जुड़े, मिलेगी इंटरनेट सुविधा
देहरादून: उत्तराखंड के 2645 गांव अब बेहतर सड़क और इंटरनेट सुविधाओं से जुड़ने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 के तहत राज्य में 9500 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। योजना के प्रथम चरण में 1370 किलोमीटर की लंबाई वाली 212 सड़कों की डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है और इन पर निर्माण कार्य जारी है।
शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
मुख्य सचिव ने पिथौरागढ़ के दुर्गम क्षेत्रों का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि कई गांव ऐसे हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी जरूरी है, लेकिन सड़कें न होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा। उन्होंने ऐसे गांवों को पीएमजीएसवाई के तहत कवर करने और आवश्यक तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने योजना की भौतिक प्रगति पर प्रस्तुति दी और बताया कि परियोजनाओं की निगरानी के लिए ‘इंस्पेक्ट टू परफेक्ट’ नामक एक मोबाइल एप विकसित किया गया है, जिससे कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply