माणा हिमस्खलन: तीन दिन बाद रेस्क्यू अभियान पूरा, 8 की मौत, 46 सुरक्षित
चीन सीमा के पास माणा में हुए हिमस्खलन में लापता सभी श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिससे हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। तीन दिनों तक चले इस रेस्क्यू अभियान में कुल 54 श्रमिकों में से 46 को सुरक्षित निकाला गया।
रेस्क्यू टीमों ने रविवार को चार लापता श्रमिकों के शव ढूंढ निकाले। इससे पहले, शनिवार को भी चार श्रमिकों के शव बरामद किए गए थे। दो घायल श्रमिकों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि अन्य का ज्योतिर्मठ स्थित सेना अस्पताल में उपचार जारी है।
शुक्रवार तड़के माणा में भारी हिमस्खलन हुआ, जिसमें बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के 54 श्रमिक फंस गए थे। सूचना मिलते ही आईटीबीपी और सेना के जवानों ने बचाव कार्य शुरू किया। पहले दिन 33 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम भी अभियान में शामिल हुई, जिसके बाद कुल 46 श्रमिकों को बचा लिया गया।
रविवार को बचाव दलों ने अंतिम चार लापता श्रमिकों की तलाश तेज की। दोपहर करीब 1 बजे पहला शव बरामद हुआ, जिसके बाद दो अन्य शव मिले। अंतिम श्रमिक का शव दोपहर 4 बजे खोज लिया गया, जिसके बाद अभियान समाप्त कर दिया गया।
सभी श्रमिकों को ज्योतिर्मठ के सेना अस्पताल लाया गया है। अंतिम शव को भी माणा से हेलीकॉप्टर के जरिए लाने की प्रक्रिया जारी है। रेस्क्यू अभियान में सेना के सात हेलीकॉप्टरों और एक निजी हेलीकॉप्टर की मदद ली गई।
इस हादसे में कुल आठ लोगों की जान गई, लेकिन रेस्क्यू टीमों की तत्परता से 46 श्रमिकों की जान बचाई जा सकी। प्रशासन ने हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
होली से पहले खाद्य सुरक्षा कड़ी, मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply